SPORTS-2012
يوليو 07, 2012
Rahul Dravid and Yuvraj Singh Nominated for Rajiv Gandhi Khel Ratna Award and Arjuna Award..

SPORTS CURRENT AFFAIRS 2012| Rajiv Gandhi Khel Ratna Award 2012
मुंबई।। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में खेल को अलविदा कह चुके राहुल द्रविड़ को राजीव गांधी खेल रत्न और वर्ल्ड कप के मैन ऑफ द टूर्नामेंट युवराज सिंह को अर्जुन पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया है।
बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रत्नाकर शेट्टी ने कहा, 'हम खेल रत्न के लिए राहुल द्रविड़ और अर्जुन पुरस्कार के लिए युवराज सिंह का नाम भेज रहे हैं।'
द्रविड़ इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। उन्होंने टेस्ट और वनडे में 1996 में डेब्यू के बाद से कुल 23 हजार रन बनाए हैं। उन्हें यदि देश का सर्वोच्च खेल सम्मान दिया गया तो वह सचिन तेंडुलकर (1997-98) और महेंद्र सिंह धोनी (2007-08) के बाद यह सम्मान पाने वाले तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। खेल रत्न अभी तक 20 खिलाड़ियों को मिल चुका है।
Read original article here..